Blog

NEET पेपर लीक विवाद पर बड़ी कार्रवाई, विधायक देवेंद्र यादव समेत NSUI नेताओं पर FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

बिगुल

NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में हुए विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदर्शनकारी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 3 जून को NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के बंगले का घेराव करने के लिए निकले थे। प्रदर्शनकारियों को बंगले तक पहुंचने से रोके जाने के बाद वे कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए, जहां प्रदर्शन के दौरान यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हुई।

पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने अवैध रूप से रास्ता बाधित किया और बलवा जैसी स्थिति पैदा की। इसी आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 और 293 के तहत मामला दर्ज किया गया है।बताया जा रहा है कि NEET पेपर लीक के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता मौजूद थे। अब इस मामले में दर्ज एफआईआर के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button