Blog

खास खबर : विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने श्रद्धालुओं के चरण धुलाकर उनका सम्मान किया, अयोध्या से दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं से की मुलाकात

बिगुल

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं राजनांदगांव से विधायक डा रमन सिंह ने श्रद्धालुओं के चरण धुलाकर उनका सम्मान किया तथा रामलला दर्शन योजना, अयोध्या धाम यात्रा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

लाभार्थी तीर्थयात्रियों के सम्मान सम्मेलन में शामिल होते हुए रमन सिंह ने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर अयोध्या की पुण्य भूमि से लौटे श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की गारंटी एवं मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के नेतृत्व में संचालित यह योजना हजारों श्रद्धालुओं के लिए आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक आनंद का माध्यम बनी है। अयोध्या धाम से लौटे सभी श्रद्धालुओं के अनुभव सुनकर मन भावविभोर हो उठा।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा हम सभी पर बनी रहे तथा उनके आदर्श हमें सदैव राष्ट्रसेवा, कर्तव्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें।

डॉ रमन सिंग जी ने आज राजनांदगांव में श्री रामलला दर्शन योजना (अयोध्या धाम यात्रा) के लाभार्थी तीर्थयात्रियों के सम्मान सम्मेलन में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर अयोध्या की पुण्य भूमि से लौटे श्रद्धालुओं के चरण धुलाकर उनका सम्मान किया।

यह जानकारी विधायक समर्थक योगेश खत्री ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button