ब्रेकिंग : इंडिगो की फ्लाइट आपातकाल में रायपुर की बजाय नागपुर में लैंड हुई, इस फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, दीपक बैज, अरुण साव, रेणुका सिंह तथा बीजेपी प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास फंसे

बिगुल
नई दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E5138 की रायपुर में लैंडिंग नहीं हो पायी और फ्लाइट को नागपुर में उतारा गया है।
इस फ्लाइट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, डिप्टी सीएम अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह तथा बीजेपी प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास शामिल हैं।
हालांकि लैंडिंग ना हो पाने का कोई अधिकृत कारण पता नहीं चल सका है और ना ही कंपनी की तरफ से कोई बयान जारी हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि बिगड़े हुए मौसम के कारण रायपुर में फ्लाइट की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी, जिसके बाद नागपुर में उसे उतारा गया।
खबर है कि इंडिगो की फ्लाइट लगभग 40 मिनट आकाश में ही उड़ती रही और पायलट मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे लेकिन फ्यूल खत्म होने के डर से फिर फ्लाइट को नागपुर की ओर मोड़ दिया गया। अभी नागपुर विमानतल पर ही एयरपोर्ट इंडिगो की फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई है। समझा जा रहा है कि थोड़ी देर बाद दूसरी फ्लाइट से सभी यात्री रायपुर पहुंचेंगे। अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।



