भारत

ब्रेकिंग : गरबा में मुस्लिमों के जाने पर रोक! छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने समाज के लोगों से की ये अपील, बोले- ‘परंपरा और आस्था का करें सम्मान’

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज के लोगों को नवरात्र पर्व पर आयोजित होने वाले गरबा से दूरी (Muslim entry ban Garba) बनाने की अपील की है। इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समाज लोगों से संयम बरतने की अपील की है। अध्यक्ष डॉ. राज ने कहा कि गरबा कोई साधारण नृत्य कार्यक्रम नहीं है। गरबा धार्मिक परंपरा है, मुस्लिमों को सम्मान करना चाहिए।


गरबा में जाने वालों के लिए कही ये बात

सलीम राज ने कहा की यदि कोई मुस्लिम भाई-बहन वेशभूषा व परंपरा का सम्मान करते हुए समिति से अनुमति लेकर भाग लेना चाहते हैं, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होगी।उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को माथे पर तिलक लगाकर और गंगाजल ग्रहण करने के बाद ही गरबा में जाना चाहिए।
आस्था और परंपरा का सम्मान जरूरी

उन्होंने समाज के लोगों से गरबा को लेकर संयम बरतने की अपील भी की। डॉ. सलीम राज के मुताबिक, मुस्लिम व्यक्ति अगर गरबा में जाता है तो वह आमतौर पर सिर्फ डांस करने के लिए जाता है, जबकि गरबा का आयोजन केवल डांस की जगह नहीं है। गरबा धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ आयोजन है। ऐसे में सभी लोगों को इसकी धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button