Blog

सांसद संतोष पाण्डे ने की मन की बात, Asian News के कार्यक्रम में पहुंचे दिग्गज, ब्यूरोक्रेटस से लेकर मंत्री महापौर कलेक्टर सभी शामिल हुए

सेवा, संकल्प और सहभागिता के संदेश के साथ एशियन न्यूज के खास कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष नीलू शर्मा, ​बीजेपी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव, राजनांदगांव जिला पंचायत के CEO दुर्गा प्रसाद, राजनांदगांव के DFO आयुष जैन की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान अतिथियों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का एशियन न्यूज के CMD सुबोध सिंघानिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों की मौजूदगी ने इसे संवाद का मंच बनाया।

कार्यक्रम का मूल संदेश सेवा, संकल्प और सहभागिता रहा। अतिथियों ने अपने-अपने क्षेत्र के अनुभव साझा करते हुए समाज और प्रदेश के विकास में सहभागिता की भूमिका पर विचार रखे। छत्तीसगढ़ के विकास पर अहम मुद्दों पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान एशियन न्यूज के मैनेजिंग एडिटर आदित्य नामदेव ने अतिथियों के साथ छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा में सेवा और सहभागिता के माध्यम से प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने की जरूरत और विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर संवाद हुआ।

एशियन न्यूज के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुबोध सिंघानिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन, पुलिस और वन विभाग से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी रही। मंच पर मौजूद अतिथियों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button