छत्तीसघाट

भाजपा को आस, इस बार समाप्त होगा चित्रकूट का वनवास

बिगुल

जबलपुर :- मंदाकिनी नदी के तट पर बसा चित्रकूट भगवान राम की कर्म भूमि है। श्रीराम ने यहां वनवास के 11 वर्ष बिताये थे। राम की इस धरा पर भाजपा का वनवास कई वर्षों से जारी है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटी चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इसी सीट पर वर्ष 1985 में पहली बार भाजपा मैदान में आई थी, तब से अब तक सिर्फ एक बार वर्ष 2008 में सफलता मिली। इस सीट पर भाजपा का खाता 23 वर्ष बाद खुला था तब पार्टी के सुरेंद्र सिंह गहरवार ने कांग्रेस नेता प्रेम सिंह को मात्र 722 मतों के अंतर से हराया।

समय का पहिया घूमा और वर्ष 2013 के चुनाव में कांग्रेस के प्रेम सिंह ने ही भाजपा के सुरेंद्र सिंह को 10 हजार मतों के बड़े अंतर से शिकस्त देकर हार का बदला ले लिया। तब से निरंतर चित्रकूट सीट कांग्रेस के कब्जे में है। वर्ष 2018 में कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा के सुरेंद्र सिंह गहरवार को 10198 वोटों से पराजित किया था।इससे पहले, वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में चित्रकूट विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रेम सिंह ने जीत हासिल की थी इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह गहरवार दूसरे पायदान पर थे। कांग्रेस से तीन बार विधायक रह चुके स्व. प्रेमसिंह के दामाद संजय सिंह इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

संजय सिंह जिला पंचायत के सदस्य हैं। कांग्रेस का घर रही इस सीट के लिए पार्टी ने मौजूदा विधायक नीलांशु चतुर्वेदी पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है। वहीं तमाम विरोधों के बाद भी भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार एक बार फिर से मैदान में हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे सुभाष शर्मा ने बसपा के भरोसे ताल ठोंक रखी है। सुभाष शर्मा के मैदान में आने से जहां भाजपा- कांग्रेस दोनों भौचक हैं। वहीं कांग्रेस से खफा- सपा के रणनीतिकारों ने कांग्रेस की किलेबंदी पर सेंध मारने की कोशिश की है।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button