मध्यप्रदेश

दतिया और चंबल में कांग्रेस को लगा झटका, तो वही टीकमगढ़ में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

बिगुल

भोपाल :- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का खेल जारी है। कोई कांग्रेस से बीजेपी में तो कोई भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में आ जा रहे हैं। इसी कड़ी में दतिया और चंबल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। तो वहीं टीकमगढ़ में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। दतिया जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

दरअसल, कांग्रेस नेता कालीचरण कुशवाह ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। प्रदेश के गृहमंत्री व दतिया से बीजेपी प्रत्याशी डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई है। कुशवाह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए हैं। इधर, चंबल के कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह ने भी बीजेपी पार्टी ज्वाइन की है। केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई है। आपको बता दें कि शैलेंद्र सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ गोविंद सिंह के परिवार के हैं।वहीं टीकमगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम है। कारी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष छक्की लाल कुशवाहा ने 200 समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button