Blog
Breaking : भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, एक मुस्लिम को भी जगह मिली, देखिए पूरी सूची

बिगुल
बीजेपी ने नई प्रदेश कार्य समिति की घोषणा कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्य समिति में मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 106 सदस्य नियुक्त किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिस्ट शेयर की हैं।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के 11 महीने बाद घोषणा
आपको बता दें बीते साल 2 जुलाई 2025 को बीजेपी (BJP) द्वारा आधिकारिक रूप से बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया था। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल को अध्यक्ष पद पर चुने जाने का सर्टिफिकेट सौंपा था। इसके ठीक ग्यारह महीने बाद उन्होंने बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा की है।





