Blog

खुद को भेजे अश्लील मैसेज, थाने में की शिकायत… X बॉयफ्रेंड को फंसाने की रची थी साजिश, ऐसे हुए खुलासा

बिगुल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड को फंसाने और बदला लेने के लिए युवती ने झूठी साजिश रच दी. हालांकि बाद में युवती अपने ही बिछाए जाल में जा फंसी. इस केस में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रीति सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.

15 मई को संजय ने दर्ज कराई थी शिकायत
दरअसल बिलासपुर संजय रात्रे ने तिफरा निवासी संजय रात्रे ने पिछले 15 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि, उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक मेसेज भेजे जा रहे हैं. इस वजह से उसकी समाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है. पुलिस ने जब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की तो कुछ और ही कहानी सामने आई.

प्रीति सूर्यवंशी ही चला रही थी आईडी
पुलिस जांच में पता चला कि सोशल मीडिया के सभी आईडी का संचालन तोरवा निवासी प्रीति सूर्यवंशी (26) कर ही थी. जानकारी के मुताबिक संजय रात्रे और प्रीति सूर्यवंशी के बीच पहले प्रेम संबंध थे. उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि युवक को बदनाम करने और उसके खिलाफ भ्रामक परिस्थितियां निर्मित करने के उद्देश्य से उसके नाम का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई थी.

प्रीति सूर्यवंशी ने दर्ज कराई थी शिकायत
इस बात का भी खुलासा हुआ है प्रीति सूर्यवंशी ने एक जनवरी 2026 को तोरवा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. इस शिकायत में प्रीति ने आरोप लगाया था कि संजय रात्रे के नाम से संचालित इंस्टाग्राम आईडी से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है. उसकी अश्लील तस्वीरें भी भेजी जा रही है. लेकिन जांच में पता चला कि इस आई का संचालन खुद प्रीति ही कर रही थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button