सुशासन तिहार शिविर में रेंजर के गायब रहने पर भड़के बृजमोहन अग्रवाल, तत्काल सस्पेंड करने के दिए निर्देश

बिगुल
रायपुर के गोबरा नवापारा में सुशासन ‘तिहार शिविर’ का आयोजन किया गया. जहां शिकायत मिलने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रेंजर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए.
रायपुर के गोबरा नवापारा में सुशासन ‘तिहार शिविर’ का आयोजन किया गया. जहां शिकायत मिलने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रेंजर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि रेंजर यहां क्यों नहीं है, शोकॉज नोटिस जारी करो और उसे सस्पेंड करो. वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
सुशासन तिहार शिविर में रेंजर के गायब रहने पर भड़के बृजमोहन अग्रवाल
ये पूरा मामला कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण में वन विभाग की आपत्ति और रेंजर की गैरमौजूदगी से जुड़ा था. शिविर के दौरान जब यह मामला सामने आया तो सांसद ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जब शिविर में जनता की समस्याएं सुनने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को मौजूद रहना है, जिम्मेदार अधिकारी का अनुपस्थित रहना लापरवाही है. इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन को संबंधित रेंजर के खिलाफ सस्पेंशन के निर्देश दिए.
7 दिनों में समस्याओं के निराकरण के निर्देश
शिविर में अलग-अलग विभागों से जुड़े आवेदन भी सामने आए. इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिविर में मिले आवेदनों का निराकरण 7 दिनों के भीतर किया जाए. उन्होंने कहा कि तय समय में काम पूरा नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
स्कूल की जमीन का मामला भी उठा
शिविर में हरिहर हाई स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण और नवापारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की आरक्षित भूमि से जुड़ा मामला भी उठा. इसके बाद पटवारी, आरआई और तहसीलदार को मंच पर बुलाया गया. अधिकारियों को जमीन संबंधी लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए.



