जंगल से काटकर ला रहे थे सागौन, वन विभाग ने पकड़ा, 49 लट्ठे जब्त

बिगुल
उमरिया में पेड़ों की अवैध कटाई करने का मामला सामने आया है। यहां पर तस्करों ने सागौन के पेड़ों की कटाई की। कटे पेड़ों को वन विभाग की नजरों से बचाकर रात में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। तभी वन पुलिस ने तस्करों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
दरअसल सागौन के पेड़ों की कटाई और परिवहन की सूचना वन विभाग की टीम को मुखबिर के माध्यम से लगी। इसके बाद चौकसी बढ़ाई गई। वन माफिया ने चौकसी को देखते हुए अपना रास्ता बदल लिया। कच्चे मार्ग से सौगोन से भरे वाहन को निकालने की कोशिश की गई। लेकिन घटना स्थल के पास सड़क पर ऊंची चढ़ाई होने की वजह से मेटाडोर अनियन्त्रित होकर पलट गई। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
घटना स्थल से चालक और दूसरे लोग फरार हो गए। ऐसे में वन विभाग की टीम ने सागौन से भरी मेटाडोर को जब्त कर लिया। इसमें 3.30 घन मीटर सागौन रखी है। इसकी अनुमानित कीमत दो लाख रूपए से अधिक बताई जा रही है। उमरिया जिले का ये पहला मामला नहीं है यहां ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जहां अवैध लड़कियों का परिवहन किया जाता है। मेटाडोर को उमरिया के वन विकास निगम कार्यालय में खड़ा किया गया है। इसमें 49 लट्ठे रखे हुए हैं। अमले ने जपत कर लिया है।