राजनीति

झटका : कांग्रेस नेता अनिल निराला ने पार्टी छोड़ी, भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कराया भाजपा प्रवेश

बिगुल
रायपुर. सीतापुर से कांग्रेस के नेता और पू्र्व सरपंच अनिल निराला ने अपने हज़ारों साथियों के साथ आज भाजपा प्रवेश कर लिया. पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के मार्गदर्शन में उन्होंने भाजपा प्रवेश किया.

अनिल निराला के साथ दर्जनों समर्थकों ने भाजपा प्रवेश किया. सभी ने प्रदेश में कांग्रेस को उखाड़कर भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। निराला ने कहा कि कांग्रेस की विकास विरोधी गलत नीतियों, प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा प्रवेश किया.

जानते चलें कि कांग्रेस के नेता और पू्र्व सरपंच अनिल निराला को उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का कटटर समर्थक माना जाता था. उन्होंने दो तीन बार पार्टी से विधायक की टिकट भी मांगी लेकिन उनकी एक ना चल सकी. नतीजन अनिल निराला ने अब भाजपा प्रवेश कर लिया. भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button