Blog

प्यार, वादा और धोखा: कांकेर में शादी का झांसा देकर छह साल तक किया शारीरिक शोषण, फिर शादी से इनकार; गिरफ्तार

बिगुल
कांकेर में युवती ने सिंगारभाटा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कांकेर जिले में एक युवती ने शादी का प्रलोभन देकर छह वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। आरोपी युवक ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र की युवती ने सिंगारभाटा निवासी सागर देवनाथ (38) पर आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, सागर ने प्यार का झांसा देकर वर्ष 2020 से 13 मई 2026 तक उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी द्वारा मारपीट भी की जाती थी। आरोपी आए दिन युवती से झगड़ा भी करता था।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि सागर देवनाथ के खिलाफ वर्ष 2017 में भी धारा 495, 494, 498(ए), 506(बी) के तहत मामला दर्ज था।

कांकेर पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 64(1), 64(2)(m), 296, 115(1), 89 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने आरोपी सागर देवनाथ को उसके ग्राम सिंगारभाट स्थित निवास से घेराबंदी कर पकड़ा। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button