Blog

ट्विशा शर्मा डेथ केस में सास गिरिबाला को उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष पद से हटाया, फूड एवं सिविल सप्लाई विभाग करेगा जांच

बिगुल
माडल व एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

ट्विशा शर्मा की सास व रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। गिरिबाला सिंह भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं। मध्य प्रदेश फूड एवं सिविल विभाग से इसका आदेश जारी किया गया हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद राजपूत ने यह जानकारी दी। आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति और आचरण नियमों के तहत जांच की जाएगी।

फूड विभाग ने रजिस्ट्रार से मांगी जांच रिपोर्ट
मध्यप्रदेश खाद्य विभाग उप सचिव ने पत्र जारी किया है। खाद्य विभाग के उप सचिव ने रजिस्ट्रार राज्य उपभोक्ता आयोग को लिखा पत्र है। पत्र में लिखा है कि गिरीबाला सिंह के खिलाफ दर्ज दहेज प्रकरण के चलते उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के उप नियम 9 (2) हटाया जाएं। साथ ही, जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

सास और पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना केस
ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में भोपाल के कटारा हिल्स थाना में सास गिरिबाला सिंह, प​ति समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना केस दर्ज किया गया है। सेना से रिटायर्ड पति का हवाला देकर सास गिरिबाला सिंह ने निचली अदालत से जमानत पा ली है। जबकि दो दिन पहले ही कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button