MP : लड़की से पबजी खेलते-खेलते हुआ प्यार, फिर शादी…और अब साथ लगाया मौत को गले; हैरान कर देगी घटना

बिगुल
शिवपुरी के खनियांधाना थाना क्षेत्र के चमरौआ गांव में एक नव विवाहित जोड़े द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस नवविवाहित जोड़े के शव उन्हीं के घर के एक कमरे में मिले हैं। जिसमें युवक कमरे में अचेत अवस्था में मिला है, जबकि पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अभी मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिजन से बात की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी फिलहाल पुलिस ने शुरू कर दी है।
शादी के तीन महीने बाद ही आत्महत्या
बताया जाता है कि जिले के चमरौआ निवासी विनोद जाटव (28) और पत्नी अंजिल उर्फ चांदनी कुशवाह (21) ने 10-11 अक्तूबर की रात आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया है कि शुक्रवार सुबह 8 बजे तक कमरे के गेट नहीं खुले तो खिड़की से झांककर देखा। इसके बाद अंदर अंजलि फांसी के फंदे पर लटकी और विनोद जमीन पर मृत पड़ा था।
परिजन ने बताया कि डेढ़ साल पहले पढ़ाई करने दिल्ली चला गया था। वहां अंजलि शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो 11 जुलाई 2024 को उनकी शादी करा दी थी। बताया जाता है कि पबजी गेम खेलने के दौरान दिल्ली की युवती और शिवपुरी के युवक की दोस्ती हुई थी। यह प्यार परवान चढ़ा तो परिजनों ने दोनों की शादी करा दी। शादी के तीन महीने बाद ही दोनों ने आत्महत्या कर ली है।