Blog

रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, अभनपुर शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे संगठन मजबूती का मंत्र

बिगुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे और सीधे अभनपुर स्थित कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। वे जिला अध्यक्षों से संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने और उन्हें अधिक अधिकार देने पर चर्चा करेंगे।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और छत्तीसगढ़ का पारंपरिक राजकीय गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।

एयरपोर्ट से राहुल गांधी सीधे अभनपुर रवाना हुए, जहां कांग्रेस का जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में वे प्रदेशभर से पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रशिक्षण सत्र के दौरान राहुल गांधी जिला अध्यक्षों से उनके-उनके क्षेत्रों की राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। पार्टी के भीतर इस बात को लेकर भी मंथन चल रहा है कि जिला इकाइयों को अधिक अधिकार देकर निर्णय प्रक्रिया को विकेंद्रीकृत किया जाए, ताकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित फैसले लिए जा सकें।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button