Blog

नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में एक जून से हड़ताल, गिरफ्तारी न होने से आक्रोश, जनता पर सीधा असर

बिगुल
कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने 1 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर 27 मई को राजापुर में हुए हमले के बाद मुख्य आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से अधिकारियों में गहरा आक्रोश है।

सरगुजा जिले के उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ शासकीय कार्य के दौरान हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के कई दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ में भारी आक्रोश है। संघ ने आज एक तारीख से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कलमबंद, कामबंद और सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बीती 27 मई को नायब तहसीलदार/कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक उप तहसील राजापुर, तहसील मैनपाट, जिला सरगुजा में शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट, अभद्रता की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना को संघ ने अत्यंत गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने 29 मई को को प्रदेशव्यापी सांकेतिक अवकाश लिया था। शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए संघ ने शासन-प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।

इसके विरोध में कोरबा में भी संघ का कहना है कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन आज तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे प्रदेश के राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों में गहरा आक्रोश, असुरक्षा और निराशा का माहौल है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि फील्ड में काम के दौरान उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो सकता।इसे लेकर कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत को ज्ञापन सौपा गया।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button