भारत

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक का दिल को छू लेने वाला अंदाज, घुटने पर बैठकर शेख हसीना से की बात

बिगुल

20 शिखर सम्मेलन में कई यादगार तस्वीरें सामने आई हैं वहीं सम्मेलन से इतर एक बैठक के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें ब्रिटिश पीएम सुनक घुटने पर बैठकर अपनी बांग्लादेशी समकक्ष से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर लोगों को काफी आकर्षित किया

एक महिला यूजर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ऋषि सुनक जी सज्जन व्यक्ति हैं। वह बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना जी से कितनी विनम्रता से मिल रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, बड़े आदमी में अहंकार नहीं होता! ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बातचीत करने के लिए आराम के लिए फर्श पर बैठ गए।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि भारत के दामाद के रूप में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होना वाकई खास है। बता दें, सुनक की शादी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। वह भी भारत दौरे पर आई थीं।

ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रीति-रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। इससे पहले सुनक ने पत्नी अक्षता के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज में भी शिरकत की थी। दिल्ली पहुंचने के बाद वे कनॉट प्लेस भी गए थे।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button