भारत

ADITYA-L1 ने ली सूरज और चाँद कि सेल्फी अंतरिक्ष से भेजी ये तस्वीरे

बिगुल

इस महीने 2 सितंबर को ISRO यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपना सौर मिशन आदित्य एल 1 (ADITYA-L1) लॉन्च किया था। इसके बाद से इसरो लगातार इसे लेकर अपडेट दे रहा है। वहीँ अब आदित्य L-1 ने अंतरिक्ष से सेल्फी और फोटो भेजी है जिसमे पृथ्वी और चन्द्रमा दिखाई दे रहा है।

इसरो ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी कर लिखा – आदित्य एल1 मिशन ने पृथ्वी और चंद्रमा की सेल्फी और तस्वीरें लीं। अंतरिक्ष यान को लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 (या एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा, जो सूर्य की दिशा में पृथ्वी से 1.5 मिलियन किमी दूर है।इसके चार महीने के समय में दूरी तय करने की उम्मीद है।

आदित्य-एल1 पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर रहेगा, जो सूर्य की ओर निर्देशित होगा, जो पृथ्वी-सूर्य की दूरी का लगभग 1 प्रतिशत है।बता दें कि, इस सौर मिशन से इसरो सूर्य के कई रहस्य जानने की कोशिश करेगा जो पूरी दुनिया के लिए अब भी रहस्य बना हुआ है। आदित्य L 1 अपनी कक्षा से सूरज की स्टडी करेगा और लगातार इसकी जानकारी पृथ्वी पर भेजेगा।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button